बीजिंग ने ढाका को चीनी ऋण चुकाने के लिए 10 साल और दिए

ढाका/बीजिंग, (वार्ता) चीन ने बंगलादेश के ऋण भुगतान की अवधि को एक और दशक तक बढ़ाने के के अनुरोध पर सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया है कि वह बंगलादेश विदेश सलाहकार तौहिद हुसैन और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच बीजिंग में बातचीत के बाद ब्याज दर को 1% तक कम करने के ढाका के अनुरोध पर विचार करेगा।

जापान, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक के बाद चीन बंगलादेश का चौथा सबसे बड़ा ऋणदाता है, जिसका 1975 से अब तक वितरित कुल ऋण 7.5 अरब डॉलर है।

बंगलादेश के विदेशी ऋण भुगतान को आसान बनाने के लिए वार्ता बीजिंग के डियाओयुताई राज्य अतिथि गृह में आयोजित की गई।

Next Post

मिट्टी गिरने से 3 दिहाड़ी मजदूरों की मौत

Wed Jan 22 , 2025
कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में मंगलवार को पानी की पाइपलाइन के लिए खुदाई के दौरान मिट्टी का एक टुकड़ा गिरने से तीन संविदा मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सालानपुर […]

You May Like