अनुगूंज पहल के अंतर्गत लगा विधिक साक्षरता शिविर

सीहोर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अनुगूंज पहल के अंतर्गत श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय के लिए जिला न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया. प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ करते हुए संबंधितों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए. प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि अनुगूंज श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय की आवाज को एक नई पहचान दिलाने की पहल है. इसके अंतर्गत प्रत्येक श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्ति की आवाज को एक ऐसा मंच प्रदान किया जायेगा, जिसके माध्यम से उसकी समस्या एवं भावनाएं व्यक्त की जा सकें तथा उसकी समस्याओं का निराकरण भी संभव हो सकें. प्राधिकरण द्वारा संकेतवाणी एप बनाया गया है, जिसमें कोई भी श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्ति संकेत भाषा में वीडियो बनाकर अपनी समस्या बता सकता है. कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय वैभव मण्डलोई, विशेष न्यायाधीश हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, जिला न्यायाधीश एमके वर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल पारे, जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान, श्रवण एवं वाक बाधित प्रतिभागीगण, स्वास्थ्य विभाग एवं डीआईसी की विशेष टीम, एनआईएमएचआर की टीम, सामाजिक न्याय विभाग की टीम, एनजीओ के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पैनल एवं अन्य अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, खण्डपीठ सदस्य, विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेन्टियर्स उपस्थित थे.

 

Next Post

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं ने किया रक्तदान

Mon Jun 15 , 2026
सीहोर। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को जिला चिकित्सालय के ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान नियमित रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में पैथोलॉजिस्ट एवं ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. यश सक्सेना ने उपस्थित लोगों को नियमित रक्तदान एवं जनजागरूकता की शपथ […]

You May Like