विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं ने किया रक्तदान

सीहोर। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को जिला चिकित्सालय के ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान नियमित रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में पैथोलॉजिस्ट एवं ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. यश सक्सेना ने उपस्थित लोगों को नियमित रक्तदान एवं जनजागरूकता की शपथ दिलाकर की. शिविर में लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया.साथ ही नियमित रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में योगेश उपाध्याय, नवीन सोनी, आकाश राठौर, गोविंद चोपड़ा, संतोष शाक्य, रवि ठकराल, शुभम ठकराल, महक ठकराल, सक्षम ठकराल, हिमांशी अजनानी, नितिन सोनी, प्रियांशी सोनी, श्लोक शिवहरे, सचिन सूर्यवंशी, शाहिल मंसूरी, सतनाम सिंह दुग्गा एवं मुकद्दल फकीरी प्रमुख रहे. कार्यक्रम में डॉ. यश सक्सेना, निर्मल कन्नौरिया, अक्षर मालवीय, जितेंद्र डाबरिया, दानिश मंसूरी, अंशु आर्य एवं राज ठाकुर का विशेष सहयोग रहा.

Next Post

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर , श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

Mon Jun 15 , 2026
सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी खाती समाज के तत्वावधान में रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा एवं चल समारोह का आयोजन किया गया. जय जगन्नाथ और भगवान जगदीश की जय के उद्घोषों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा. बलदाऊ और बहन सुभद्रा के साथ भगवान जगदीश सुसज्जित स्वर्ण रथ […]

You May Like