
सदन में विपक्ष ने किया हंगामा, चुनावी अनियमितताओं पर सरकार से मांगा जवाब।
नई दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता): संसद के मॉनसून सत्र में आज भारी हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में हैं, जिसे लेकर सरकार पर दबाव बढ़ रहा है।
विपक्ष का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरत रहे हैं और मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। विपक्ष ने सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांगा। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सांसदों ने नारेबाजी की, जिसके कारण स्पीकर को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
