हैदराबाद में जन्माष्टमी जुलूस के दौरान हादसा, बिजली की चपेट में आने से 5 की मौत

रामंतपुर के गोकुलनगर में हुआ हादसा, रथ हाईटेंशन तार के संपर्क में आया, 4 लोग घायल।

हैदराबाद, 18 अगस्त (वार्ता): तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रामंतपुर के गोकुलनगर में एक रथ हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक घटना रविवार देर रात हुई जब जन्माष्टमी का जुलूस निकाला जा रहा था। मृतकों की पहचान कृष्णा यादव (21), सुरेश यादव (34), श्रीकांत रेड्डी (35), रुद्रविकास (39) और राजेंद्र रेड्डी (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी ने 25,500 के पार छलांग लगाई

Mon Aug 18 , 2025
बैंकिंग और ऑटो शेयरों में तेजी से बाजार में आया उछाल, जीएसटी सुधारों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा। मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता): आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली, जहां प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार छलांग लगाई। बीएसई का सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा उछलकर […]

You May Like