जबलपुर: पनागर में एसडीएम अभिषेक सिंह द्वारा आयोजित किसान संगठनों की बैठक में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने गेहूं उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ाने, खरीदी की तिथि आगे बढ़ाने तथा सर्वर संबंधी समस्याओं को दूर करने की मांग रखी। बैठक में एसडीएम रविंद्र पटेल, तहसीलदार गौरव पांडे, नायब तहसीलदार एवं नोडल अधिकारी सिद्धार्थ राय भी मौजूद रहे।
प्रशासन ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
साथ ही हर माह एक दिन कृषि व जैविक खेती पर मार्गदर्शन देने की बात कही गई, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और अगली पीढ़ी के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित किए जा सकें। बैठक में भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान पटेल, जिला अध्यक्ष रामराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. संतोष पटेल, पनागर तहसील अध्यक्ष अरविंद पटेल, बेलखाड़ू ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पटेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष सोनू पटेल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश पटेल, जिला संगठन मंत्री सोनू पटेल एवं पाटन तहसील अध्यक्ष नवीन पटेल उपस्थित रहे।
