कारों में पथराव, कांच टूटे

जबलपुर: बेलबाग थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो कारों में पथराव कर दिया। जिससे दोनों कारों के कांच टूट गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक अनिलेश डेनियल सिंह निवासी बेलबाग ने रिपोर्ट कराई कि रात्रि घर पर था तभी पत्थर फेंकने की आवाज आई तो वह एवं भांजा आर्यन डेविड व भाई प्रशांत सिंह घर से बाहर निकले तो देखा की एक सफेद रंग की स्कूटी में देव चौधरी, दिनेश चौहान, अभिनव यादव खडे थे जो उसके घर के सामने खड़ी कार एमपी 20 सीएफ 5988 एवं सफारी कार क्रमांक एमपी 20 एमपी 9000 में ईट पत्थर मारकर तोडफ़ोड़ कर रहे थे। पथराव से दोनों कारों के सामने के काँच टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए और तीनोंं भाग गए

Next Post

पेवर ब्लॉक से हमला, मां-बेटा घायल

Sat Jan 10 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत प्रदर्शनी कॉलोनी में बंटवारे को लेकर उपजे विवाद पर मां बेटे पर पेवर ब्लॉक से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।सुनीता ठाकुर निवासी प्रदर्शनी कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति का देहांत वर्ष […]

You May Like