बरगी बांध की गैलरी में हुए रिसाव का सुधार काम पूरा, कलेक्टर ने लिया जायजा

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बरगी बांध में पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल उपलब्धता की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने बांध के वर्तमान जलस्तर, पिछले वर्ष की समान अवधि के जलस्तर तथा खरीफ सीजन में धान रोपाईएवं पेयजल आपूर्ति के लिए उपलब्ध जल की स्थिति का विस्तृत आकलन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने बरगी बांध की दायीं एवं बायीं तट नहरों की कार्यप्रणाली, जल वितरण व्यवस्था एवं बांध की गैलरी में पूर्व में हुए रिसाव की स्थिति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने बताया कि गैलरी में हुए रिसाव का सफलतापूर्वक सुधार कर लिया गया है। कलेक्टर सिंह ने स्वयं गैलरी का निरीक्षण कर मौके पर वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। जल वितरण प्रणाली के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए।
जल आवक, संभावित जल उपलबध्ता पर चर्चा-
कलेक्टर ने बरगी बांध के कैचमेंट क्षेत्र में हो रही वर्षा, बांध में जल आवक व आगामी दिनों में संभावित जल उपलब्धता की भी समीक्षा की और अधिकारियों को पेयजल एवं सिंचाई की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सतर्कता एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम अभिषेक सिंह और बरगी बांध से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

जीआरपी ने चलाया जागरूकता अभियान

Sun Jul 5 , 2026
जबलपुर: रेल यात्रियों को साइबर ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जीआरपी थाना जबलपुर द्वारा संचालित साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2026 का द्वितीय संस्करण लगातार प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। अभियान के ग्यारहवें दिवस, शनिवार 4 जुलाई को जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 एवं […]

You May Like