जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ननुसर में तनु चक्रवर्ती 18 वर्ष निवासी गढा की हत्या कर दी गई थी। शादी का दबाव बनाने पर वैलेंटाइन पर प्रेमी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने फरार चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रेमी समेत तीन आरोपी पूर्व में जेल भेजे जा चुके है।विदित हो कि एम.एम. इंटरनेशनल स्कूल के पीछे ग्राम सिमरिया में युवती की हत्या कर दी गई थी। मृतिका के हाथों में मेहंदी लग थी। जिसमें ईशू-तनू लिखा हुआ था। जिसके बाद उसकी पहचान तनु चक्रवर्ती के रूप में हुई थी।
जांच में यह बात सामने आई थी कि योगेश उर्फ ईशु गौंड और तनू के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस ने ईशु गिरफ्तार किया था जिसने पूछताछ में राज उगले थे। उसने बताया था कि तनु चक्रवर्ती उससे प्रेम करती थी और शादी करना चाहती थी, शादी के लिए बार बार उस पर दबाव बना रही थी लेकिन वह तनु चक्रवर्ती से शादी नहीं करना चाहता था। इसी लिए वैलेंटाइन डे पर उसने तनु चक्रवर्ती को मिलने बुलाया था वे अपने 3 अन्य साथियों के साथ पहुंचा और तनु चक्रवर्ती के आने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी इसके उसके सिर चेहरे पर पत्थर पटक दिया था।
प्रकरण में आरोपी योगेश उर्फ ईशु गौंड के अन्य 2 साथी पंकज बर्मन एवं राजा उर्फ अंकित श्रीवास को भी गिरफ्तार किया गया था। जबकि अमन केवट पिता दीपक केवट 18 वर्ष निवासी सर्वेन्ट क्वाटर पचपेढ़ी थाना सिविल लाईन का फरार हो गया था जिसे भी पुलिस ने कालीमठ मदनमहल से गिरफ्तार करते हुए घटना के समय पहने हुये कपड़े जप्त करते हुये आरोपी केा प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
