सागर में पेश इमाम मौलाना मुतीऊर्रहमान साहब को अंतिम विदाई, जनाज़े में उमड़ा जन सैलाब

सागर। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुतीऊर्रहमान साहब के इंतकाल पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम विदाई के अवसर पर भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। जामा मस्जिद कटरा परिसर में नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई, जिसमें धर्मगुरुओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों सहित बड़ी तादाद में अकीदतमंद शामिल हुए।

नमाज़-ए-जनाज़ा के बाद मौलाना मुतीऊर्रहमान साहब को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान लोगों ने उनके धार्मिक, सामाजिक और मानवीय योगदान को याद करते हुए उन्हें एक सादगीपूर्ण, मिलनसार और समाज को दिशा देने वाला व्यक्तित्व बताया। जनाज़े में शामिल लोगों ने दुआ की कि अल्लाह तआला उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और परिजनों को इस गहरे दुख को सहन करने की ताकत दे।

Next Post

समयबद्ध क्रियान्वयन की दिशा में प्रगति, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने रखा रोडमैप

Wed Jan 14 , 2026
भोपाल। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रोएक्टिव गवर्नेस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन (प्रगति) कार्यक्रम पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के समयबद्ध, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन के महत्व को रेखांकित किया। मुख्य सचिव ने बताया कि प्रगति मंच के माध्यम से केंद्र और राज्य […]

You May Like