गुवाहाटी उच्च न्यायालय में दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश, एक का कार्यकाल बढ़ाने की सिफारिश

नयी दिल्ली 20 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय को दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने और एक कार्यकाल बढ़ाने की सिफारिश की है।

मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की मंगलवार को हुई बैठक में इससे संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

शीर्ष अदालत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बुदी हाबुंग और न्यायमूर्ति एन उन्नी कृष्णन नायर को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इसके अलावा कॉलेजियम ने अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति कौशिक गोस्वामी का कार्यकाल 10 नवंबर 2025 से एक वर्ष के नए कार्यकाल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव किया है।

 

Next Post

गंदगी फैलाने पर वाइन शॉप, अहाते और ठेले वालों के बनाए चालान

Wed Aug 20 , 2025
इंदौर: शहर के विभिन्न स्थानों पर चालानी कार्रवाई करते हुए निगम ने 32,000 का स्पॉट फाइन वसूला.अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के निर्देशन में झोन क्रमांक 13 के अंतर्गत राजीव गांधी चौराहा स्थित वाइन शॉप के बाहर गंदगी फैलाए जाने पर सीएसआई सौरभ साहू एवं सहायक सीएसआई अनिकेत सिंह द्वारा कार्यवाही […]

You May Like