लखनऊ 21 अप्रैल् (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये इसे अध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।
योगी ने एक्स पर लिखा “ कैथोलिक ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु आदरणीय पोप फ्रांसिस का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं वैश्विक कैथोलिक समुदाय के साथ हैं। पोप फ्रांसिस को करुणा, विनम्रता और उदात्त सेवा भावना के लिए सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
