अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: विजय नगर अंतर्गत आलू-प्याज मंडी में अवैध गैस रिफिलिंग के धंधे का पुलिस ने भंड़ाफोड़ करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।टीआई राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि सूचना मिली थी कि आलू-प्याज मंडी विजयनगर में एक व्यक्ति घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर अन्य खाली सिलेंडरों में भरकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

गैस भरने की तैयारी करते हुए मिले सोनू रजक (43) निवासी महाराजपुर गौतम नगर, थाना अधारताल, को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एचपी कंपनी के दो गैस सिलेंडर (एक खाली एवं एक आधा भरा), एक अन्य कंपनी का सिलेंडर, गैस भरने में उपयोग होने वाला इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा एवं 2500 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी के पास गैस भरने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी घरेलू गैसलेंडरों से गैस निकालकर अन्य सिलेंडरों में भरकर अवैध रूप से विक्रय कर रहा था।

Next Post

एक महीने में 795 वाहनों पर कार्रवाई, वसूले 41.84 लाख

Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर: संभागीय परिवहन सुरक्षा उडऩदस्ता (जबलपुर) ने मार्च माह में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर परिवहन नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 41 लाख 84 हजार का भारी-भरकम राजस्व वसूल किया है। परिवहन विभाग द्वारा यह कार्रवाई मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम और केंद्रीय मोटरयान अधिनियम के तहत […]

You May Like