एक महीने में 795 वाहनों पर कार्रवाई, वसूले 41.84 लाख

जबलपुर: संभागीय परिवहन सुरक्षा उडऩदस्ता (जबलपुर) ने मार्च माह में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर परिवहन नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 41 लाख 84 हजार का भारी-भरकम राजस्व वसूल किया है। परिवहन विभाग द्वारा यह कार्रवाई मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम और केंद्रीय मोटरयान अधिनियम के तहत की गई। जांच टीम ने सडक़ों पर उतरकर वाहनों के फिटनेस, परमिट, टैक्स, बीमा और ओवरलोडिंग जैसे वैधानिक दस्तावेजों की सूक्ष्मता से जांच की।

अभियान के दौरान कुल 795 वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही की गई। 91 वाहनों के चालकों से 5,500 बकाया कर और 3,35,000 शमन शुल्क सहित कुल 3.40 लाख की मौके पर वसूली हुई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 704 वाहनों पर 38.49 लाख का ऑनलाइन जुर्माना लिया गया। विभाग के खजाने में कुल 41,84,000 का राजस्व जमा हुआ। संभागीय उडऩदस्ता टीम के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य केवल राजस्व वसूलना या दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि वाहन मालिकों और चालकों को सडक़ सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना है। विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और सघन जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे

Next Post

छह उर्वरक विक्रेताओं के लायसेंस निलंबित

Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर: उप संचालक कृषि ने ई-विकास प्रणाली से खाद का वितरण नहीं करने वाले जिले के छह उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का फुटकर विक्रय लायसेंस निलंबित कर दिया है। इन उर्वरक विक्रेताओं में पिसनहारी मेडिकल जबलपुर स्थित रोहित फटिलाइजर्स एवं कृषि उपकरण, डून्डी धनपुरी स्थित साहू कृषि उद्यम, विकासखण्ड शहपुरा के […]

You May Like