रेडी’ से ‘सैक्रेड गेम्स’ तक, कुब्रा सैत के 15 साल के अभिनय सफर का जश्न

मुंबई, 03 जून (वार्ता) अभिनेत्री और परफॉर्मर कुब्रा सैत के अभिनय सफर को फिल्म रेडी की रिलीज के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर याद किया जा रहा है। छोटे से किरदार से शुरुआत करने वाली कुब्रा आज भारतीय मनोरंजन जगत की चर्चित और सम्मानित कलाकारों में शुमार हैं। रेडी में सलमान खान के साथ नजर आईं कुब्रा सैत का रोल शुरुआत में सीमित था। हालांकि, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय क्षमता ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। यह फिल्म उनके करियर की शुरुआती महत्वपूर्ण सीढ़ियों में से एक साबित हुई।

कुब्रा के करियर का बड़ा मोड़ नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स से आया, जिसमें उन्होंने ‘कुकू’ का किरदार निभाया। उनके इस संवेदनशील और प्रभावशाली प्रदर्शन को दर्शकों और समीक्षकों से व्यापक सराहना मिली और उन्हें एक अलग पहचान हासिल हुई।इसके बाद उन्होंने द ट्रायल और फ़र्ज़ी जैसी सीरीज के साथ-साथ जवानी जानेमन और डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का दम दिखाया। विभिन्न प्रकार के किरदारों में गहराई और संवेदनशीलता लाकर उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

कुब्रा सैत को ऐसे किरदार चुनने के लिए जाना जाता है जो परंपरागत सीमाओं को चुनौती देते हैं। अपने बेखौफ अंदाज और अलग दृष्टिकोण के कारण उन्होंने मनोरंजन उद्योग में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
फिल्म रेडी के 15 वर्ष पूरे होने के साथ ही कुब्रा सैत का सफर मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। एक छोटे किरदार से शुरू हुआ उनका यह सफर आज उन्हें ओटीटी और फिल्म जगत की सबसे प्रशंसित कलाकारों की श्रेणी में खड़ा करता है।

.....

Next Post

चावल में तेजी, दाल नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Wed Jun 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं और चीनी की कीमत कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही टिकी रही। दालों में नरमी देखी गयी जबकि खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल […]

You May Like