जन्मदिन पर चाकू से केक काटकर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

इंदौर: जन्मदिन की आड़ में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे तीन बदमाशों को आज़ाद नगर पुलिस ने धर दबोचा. आरोपी चाकू लहराकर केक काट रहे थे और राहगीर से मारपीट भी कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू जब्त किया और आरोपियों को जेल भेज दिया.मामला 17 अगस्त का है, जब अभिषेक नगर नाले के पास धीरज धनौरे अपने जीजा दीपक और दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था.

इसी दौरान चाकू से केक काटने और शोरगुल करने पर आसपास के लोगों ने विरोध किया. विवाद बढ़ने पर राहगीर कृष्णा को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया. शिकायत के बाद थाना प्रभारी तिलक कारोले के नेतृत्व में टीम गठित की गई. पुलिस ने धीरज और दीपक को पकड़ा. पूछताछ में उन्होंने बताया कि चाकू उनका साथी अमन उर्फ आमीन लाया था, जो खजराना से जन्मदिन में शामिल होने आया था.

बाद में पुलिस ने अमन को भी गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर खटकेदार चाकू बरामद किया. इसके बाद आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई. 20 वर्षीय धीरज पिता संतोष धनौरे निवासी अभिषेक नगर, मुसाखेड़ी, 25 वर्षीय दीपक पिता रामअवतार धनौरे, निवासी अभिषेक नगर, 28 वर्षीय अमन उर्फ आमीन पिता अजीज पटेल, निवासी ममता कॉलोनी, खजराना. तीनों बदमाशों के खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस ने इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है.

Next Post

दतिया में तालाब में डूबा 12 वर्षीय मासूम, मौत

Thu Aug 21 , 2025
दतिया: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर खंजर डेरा इलाके में सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेलते समय 12 साल का बच्चा तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रकाश नगर निवासी हाजी मोंगिया का बेटा रिहान मोंगिया (12) सुबह खेल रहा था। खेल-खेल में […]

You May Like