चावल में तेजी, दाल नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं और चीनी की कीमत कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही टिकी रही। दालों में नरमी देखी गयी जबकि खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 23 रुपये बढ़कर 3,856 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,781 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा। आटा दो रुपये सस्ता हुआ। दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 31 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मूंग दाल 26 रुपये और तुअर दाल 15 रुपये सस्ती हुई। मसूर दाल की कीमत 11 रुपये और चना दाल आठ रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में अगस्त का पाम ऑयल वायदा 140 रिंगिट चढ़कर 4,675 रिंगिट प्रति टन बोला गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.26 प्रतिशत की बढ़त में 79.41 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 37 रुपये और सोया तेल की 35 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल 19 रुपये और सरसों तेल 15 रुपये महंगा हुआ। वहीं, मूंगफली तेल 30 रुपये और वनस्पति चार रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव नौ रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। वहीं, चीनी कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही।

.....

Next Post

पांढुरना जिले के 441 किसानों से सरकार ने 2669.35 मैट्रिक टन गेहूं खरीदा

Wed Jun 3 , 2026
पांढुरना। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में पांढुर्णा जिले में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 06 पंजीयन केन्द्र बनाये गये थे, जिनके माध्यम से 864 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। पंजीकृत किसानों के गेहूं विक्रय के लिए जिले […]

You May Like