अशरफ अली
भोपाल: दीपावली का पर्व राजधानी में धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में घरों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों को रंग-बिरंगी रोशनी और दीयों से सजाया गया। लोग अपने घरों और मोहल्लों में दीप जलाकर खुशियों का उत्सव मना रहे थे।रातभर आतिशबाजी का दौर चलता रहा और उसकी गूंज पूरे शहर में सुनाई दी। बाजार, सड़कों और प्रमुख चौराहों पर सुबह तक लोगों की हलचल और उमंग देखने को मिली।
परिवार, मित्र और बच्चे दीपावली की रौनक का आनंद लेते नजर आए।इस अवसर पर प्रशासन ने भी सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए। दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजी ने भोपाल की रात को और भी सुंदर बना दिया, जिससे शहरवासियों ने त्यौहार की खुशियों को भरपूर अनुभव किया।
