विशाखापत्तनम में दक्षिण तटीय रेलवे जोन के गठन को मंजूरी

नयी दिल्ली 07 फरवरी (वार्ता) मंत्रिमंडल ने विशाखापत्तनम में प्रस्तावित दक्षिण तटीय रेलवे जोन के गठन के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय आंध्र प्रदेश पुनर्गठन से संबंधित वायदे के अंतर्गत किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस नए रेल जोन के गठन के बाद भी खंडित वाल्टेयर डिवीजन बरकरार रहेगा। मंत्रिमंडल ने इस डिवीजन के क्षेत्राधिकार में संशोधन के प्रस्ताव को को मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि आंध्र पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार नया रेलवे ज़ोन ‘साउथ कोस्ट रेलवे ज़ोन’ बनाया गया है।

फैसले के अनुसार पूर्व तटीय रेलवे जोन में नया डिवीजन रायगडा रेलवे डिवीजन होगा। अब वाल्टेयर डिवीजन का नाम विशाखापत्तनम रेलवे डिवीजन रखा गया है।

Next Post

आज शहर के 45 इलाकों में बिजली कटौती

Sat Feb 8 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like