इंदौर से उठी ‘छात्रों की गूंज’ अब पूरे प्रदेश में पहुंचेगी

इंदौर। भारत जोड़ो मैदान में 19 सितंबर को कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस इस अभियान को प्रदेश के सभी जिलों तक ले जाने की तैयारी कर रही है। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस और युवा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान को प्रदेशव्यापी बनाने की घोषणा की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान इंदौर तक सीमित नहीं रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न जिलों में छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के बीच पहुंचकर शिक्षा से जुड़े सवाल और उनकी समस्याएं सुनेंगे

Next Post

मानसून की विदाई से पहले MP में फिर बरसेंगे बादल! मौसम वैज्ञानिक ने दिया जवाब

Sun Sep 20 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई का वक्त करीब है, लेकिन क्या उससे पहले एक बार फिरबारिश का दौर देखने को मिल सकता है? इस सवाल को लेकर हम पहुंचे मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल जहां हमने मौसम वैज्ञानिक अरुन शर्मा से बात की। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, इस बार मानसून […]

You May Like