दमोह: जिले में यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार-सोमवार की देर रात दमोह बस स्टैंड पर यातायात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की।सागर से दमोह होते हुए जबलपुर जा रही राधा ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 15 PA 1554 को जांच के लिए रोका गया।
यातायात सूबेदार आकांक्षा जोशी ने चालक की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की, जिसमें चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई।इसके बाद पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा और बस सहित चालक को यातायात थाने ले जाया गया। यातायात पुलिस के अनुसार मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। चालक को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
