नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) ने सोमवार को टब्स और पार्टी पैक्स सहित इन-होम आइसक्रीम की नयी रेंज बाजार में उतारने की घोषणा की। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि टब्स और पार्टी पैक्स 700 मि.ली. और 500 मि.ली. के दो साइज में उपलब्ध होंगे। नयी रेंज की कीमत फ्लेवर और फॉर्मेट के अनुसार 105 रुपये से 339 रुपये के बीच रखी गयी है। इनमें हवाईयन संडे जैसे अंतरराष्ट्रीय फ्लेवर्स और केसर भोग जैसे भारतीय स्वाद तक विभिन्न फ्लेवर उपलब्ध होंगे।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि देश में प्रति व्यक्ति आइसक्रीम की खपत अभी भी वैश्विक बाजारों की तुलना में काफी कम है, जिससे विकास के लिए मजबूत संभावनाएं मौजूद हैं। खासकर क्विक कॉमर्स जैसे नये रिटेल प्लेटफॉर्म के तेजी से उभरने के कारण मेट्रो शहरों में लोग घर पर आइसक्रीम मंगाकर खाना पसंद कर रहे हैं। क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) के उप-प्रबंध निदेशक चित्रांक गोयल ने कहा, “हम अपने उपभोक्ताओं को अधिक आनंददायक अनुभव देने के लिए लगातार नवाचार कर रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी आइसक्रीम कंपनी का हिस्सा होने के नाते, हम वैश्विक विशेषज्ञता और स्थानीय समझ को जोड़ते हैं।”

