मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पहुंचा जेल

सीधी। थाना मझौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना मझौली पुलिस द्वारा धार्मिक आस्था से जुड़े प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 18 जून 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे आवेदक सजीव कुमार गुप्ता पिता रामाधार गुप्ता उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम डेवा, थाना मझौली, जिला सीधी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि ग्राम डेवा स्थित मंदिर में स्थापित लगभग 20 वर्ष पुरानी हनुमान जी की प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खंडित कर उसके टुकड़े कचरेदान में फेंक दिए गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना मझौली पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान घटना की पुष्टि होने पर संदेही चक्रधारी पटेल पिता रामचरित पटेल उम्र 61 वर्ष, निवासी ग्राम डेवा से पूंछताछ की गई। पूंछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में मंदिर में रखी हनुमान जी की प्रतिमा को तोड़कर फेंक दिया था । उक्त कृत्य पर थाना मझौली में अपराध क्रमांक 405/2026 अंतर्गत धारा 298 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर आवश्यक चेकलिस्ट संलग्न कर माननीय न्यायालय जेएमएफसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से जमानत न मिलने पर आरोपी को जिला जेल सीधी भेज दिया गया।

 

पुलिस की संवेदनशील पहल-

 

घटना के उपरांत स्थानीय जनभावनाओं एवं धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा नई हनुमान जी की प्रतिमा की व्यवस्था कराई गई तथा दिनांक 20 जून 2026 को विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई, जिससे क्षेत्र में सौहार्द एवं शांति का वातावरण बना रहा।

 

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका-

 

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मझौली उपनिरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पीएल टांडिया, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी सिंह, प्रधान आरक्षक क्रमांक विजय सिंह, राजीव यादव एवं आरक्षक मुकेश चंदेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष इंदौर की स्वच्छता और ग्लोबल मॉडल का प्रेजेंटेशन

Sat Jun 20 , 2026
इंदौर, भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर को इंदौर की स्वच्छता, नवाचार आधारित नगरीय विकास और ग्लोबल मॉडल के रूप में उभरते शहर की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं नगर निगम आयुक्त उपस्थित […]

You May Like