केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष इंदौर की स्वच्छता और ग्लोबल मॉडल का प्रेजेंटेशन

इंदौर, भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर को इंदौर की स्वच्छता, नवाचार आधारित नगरीय विकास और ग्लोबल मॉडल के रूप में उभरते शहर की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं नगर निगम आयुक्त उपस्थित रहे।

प्रेजेंटेशन में इंदौर नगर निगम द्वारा स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, हरित विकास, डिजिटल गवर्नेंस तथा नागरिक सहभागिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर ने स्वच्छता के साथ सतत विकास और जनभागीदारी आधारित शहरी प्रबंधन में भी देश के लिए आदर्श मॉडल स्थापित किया है।

केंद्रीय मंत्री को शहर में संचालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, वेस्ट-टू-वेल्थ परियोजनाओं, जल संरक्षण अभियानों तथा विभिन्न स्मार्ट सिटी पहलों से अवगत कराया गया। साथ ही इंदौर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले नवाचारों और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Next Post

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत श्रद्धालुओं को किया रवाना

Sat Jun 20 , 2026
धार। प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं आस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शनिवार को धार जिले के 196 पात्र श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र तीर्थ यात्रा के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण में रवाना हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने लालबाग परिसर पहुंचकर श्रद्धालुओं […]

You May Like