कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत श्रद्धालुओं को किया रवाना

धार। प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं आस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शनिवार को धार जिले के 196 पात्र श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र तीर्थ यात्रा के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण में रवाना हुआ।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने लालबाग परिसर पहुंचकर श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया तथा सभी यात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के श्रद्धालुओं की यह यात्रा इंदौर-देवास-हरिद्वार-ऋषिकेश-देवास-इंदौर मार्ग पर 20 जून से 23 जून 2026 तक संपादित की जा रही है। योजना के तहत चयनित 196 तीर्थयात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाओं के साथ रवाना किया गया। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को यात्रा के लिए प्रस्थान कराया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं उनकी धार्मिक आस्था से जुड़ी प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से पात्र नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें अपने आराध्य तीर्थ स्थलों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने तथा यात्रा को आनंदमय बनाने की अपील की।रवानगी के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला। यात्रियों ने प्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए एक यादगार एवं आध्यात्मिक अनुभव लेकर आई है।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुओं के परिजन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा तीर्थ यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Next Post

टीकमगढ़ में 30 सितंबर तक रेत खनन पर पूरी तरह रोक, कलेक्टर का सख्त आदेश

Sat Jun 20 , 2026
टीकमगढ़। जिले में 20 जून से 30 सितंबर तक रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इस अवधि के दौरान अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह प्रतिबंध वर्षा काल के दौरान नदी नालों से […]

You May Like