टीकमगढ़ में 30 सितंबर तक रेत खनन पर पूरी तरह रोक, कलेक्टर का सख्त आदेश

टीकमगढ़। जिले में 20 जून से 30 सितंबर तक रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इस अवधि के दौरान अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह प्रतिबंध वर्षा काल के दौरान नदी नालों से रेत खनन रोकने के लिए लगाया गया है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार, आमतौर पर 15 जून से 1 अक्टूबर तक प्रतिबंध लागू रहता है। हालांकि, इस बार मानसून में देरी के कारण कलेक्टर ने 20 जून से 30 सितंबर की अवधि निर्धारित की है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मध्य प्रदेश में मानसून सत्र की अवधि 15 जून से 1 अक्टूबर निर्धारित है। स्थानीय मौसम परिवर्तन के आधार पर इसमें बदलाव किया जा सकता है। टीकमगढ़ जिले में 20 जून से 30 सितंबर तक सभी रेत खदानों और नदी नालों में खनन कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी स्वीकृत रेत खदानों के संचालकों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Next Post

नीट पुनः परीक्षा: कलेक्टर और एसपी ने किया धार के परीक्षा केंद्रों का सघन औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश

Sat Jun 20 , 2026
धार। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (NEET UG-2026) की 21 जून को होने वाली पुनः परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी, और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन धार पूरी तरह मुस्तैद है। इसी सिलसिले में आज कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री […]

You May Like