सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के ने सेवा पखवाड़ा के तहत गीता मानव भवन में लगे मेले में स्व सहायता समूह की दीदियों एवं शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा लगाए स्वदेशी उत्पादों और सामग्रियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया.
उन्होंने दीदियों से उनके उत्पादों की विशेषताओं और खरीद-बिक्री के बारे में जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन दिया जाए और इनके प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. तीन दिवसीय स्वदेशी उत्पाद मेला 27 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है. मेले में विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही एवं स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा स्थानीय उत्पादित सामग्री व खाद्य उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं.
