अग्रवाल समाज ने मुरार में चल समारोह निकाला

ग्वालियर। नवयुवक अग्रवाल समाज, मुरार की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर सांयकाल सात बजे चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह मारवाड़ी अग्रवाल धर्मशाला, घासमंडी, मुरार से शुरू होकर बजाजखाना, अग्रसेन चौराहा,सदर बाजार, बारादरी चौराहा होते हुये हुरावली स्थित गोयल वाटिका पहुंचा। चल समारोह का मार्ग में जगह जगह स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन का चित्र भी एक रथ पर सवार था, जिसकी लोगों ने पूजा अर्चना की। महाराजा अग्रसेन की जयकार के साथ बैंड बाजे एवं ढोल ताशे विभिन्न धुन बजा रहे थे। महाराजा अग्रसेन की आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। चल समारोह में नवयुवक अग्रवाल समाज के अध्यक्ष धीरेन्द्र अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, हीरेन्द्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, दीपक जैन, ब्रजेश अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, गौरव जैन, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल भल्लेवाले आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Next Post

शादी के 13 साल बाद हुए जुड़वा बच्चे, डाक्टरों की लापरवाही से गई जान

Tue Sep 23 , 2025
जबलपुर। खजरी खिरिया निवासी परिवार में शादी के 13 साल बाद घर में रौनक आई थी, जिसमें उन्हें जुड़वा बच्चे हुए थे, लेकिन नव जीवित दोनों बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर, ईलाज में लापरवाही के कारण बच्चों की मृत्यु हो गई, जिसको लेकर परिवार में मातम छा गया, पीड़ित परिवार […]

You May Like