जलभराव से निपटने ननि आयुक्त ने नालो का किया निरीक्षण

रीवा।दस दिन बाद जिले में मानसून दस्तक देगा और झमाझम बारिश शुरू होगी. अनुमान है कि इस बार अच्छी बारिश होगी. ऐसे में शहर में कृतिम बाढ़ की स्थित निर्मित हो सकती है. अधिकांश नालो में लोगो ने अतिक्रमण कर रखा है जो बाढ़ का कारण बनेगा.

आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 15, 16, 24 एवं 25 के अंतर्गत आने वाले प्रमुख नालों की स्थिति का जायजा लिया गया. निगमायुक्त ने आचार्य नगर के पास स्थित नाले का मौके पर सीमांकन का निरीक्षण किया. इसके अतिरिक्त उन्होंने विहान हॉस्पिटल के पीछे, बाल न्यायालय के समीप, तिवारी होटल के सामने, तथा फूलमती नाले का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को सभी नालों की शीघ्र सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं राजस्व विभाग को सीमांकन कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा. साथ ही, नालों का अतिक्रमण हटाकर पक्के नाले निर्माण की योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए, ताकि आने वाले समय में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके. इसके साथ ही निगम आयुक्त ने झिरिया नाला का भी निरीक्षण किया. उन्होंने नाले में बने पुराने पुल के मलबे को हटाने तथा मशीन के माध्यम से नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि जलप्रवाह अवरुद्ध न हो. साथ ही नाले के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को दो दिवस के भीतर हटाने के भी स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. उक्त निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला एवं पटवारी, नगर निगम सहायक यंत्री अम्बरीश सिंह मौजूद रहे.

Next Post

अन्याय से क्षुब्ध पूर्व पंचायत सचिव ने दी आमरण अनशन व आत्मदाह की चेतावनी

Tue Jun 3 , 2025
सीधी।सीधी ज़िले के ग्राम पंचायत अहिरान टोला के पूर्व सचिव यज्ञनारायण तिवारी ने 10 जून से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन पर बैठने और न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। तिवारी का आरोप है कि उन्हें 2019 में तत्कालीन सीईओ प्रभात मिश्रा ने निजी […]

You May Like