इमामबाड़े का कब्जा दिलवाया लोक निर्माण विभाग को, उन्माहद फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

धार:शहर के हटवाड़ा स्थित सरकारी इमामबाडे को प्रशासन ने सील करवाकर लोक निर्माण विभाग के सुपुर्द कर दिया है. प्रशासन की यह कार्रवाई बुधवार अलसुबह करीब 5 बजे हुई. इसमें भवन पर ताला लगाकर बेरिकेडिंग करते हुए लोक निर्माण विभाग को कब्जा दिलवा दिया है. अब यह भवन लोक निर्माण विभाग के अधीन रहेगा.
इस तालाबंदी के पहले मुस्लिम पक्ष कब्जेदार था. लंबी सुनवाई के बाद एसडीएम धार ने भवन को खाली करने के आदेश जारी किए थे.

इसके पालन में प्रशासन और पुलिस ने मुस्तै दी और सहजता के साथ सभी पक्षों को विश्वारस में लेकर बुधवार सुबह 5 बजे इमामबाड़े पर तालाबंदी की कार्रवाई पूरी की. एहतियातन शहर में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई थी. इमामबाड़ा क्षेत्र को भी छावनी में तब्दीवल कर दिया गया था. साथ ही आम लोगों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोका गया था. ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने.

धार पुलिस की बेहतर प्लातनिंग का नतीजा है कि मुस्लिम पक्ष को विश्वास में लेकर बेहतर तरीके से निर्णय का पालन करवाया गया.धार जैसे संवेदनशील क्षेत्र जहां छोटी सी बात पर माहौल गर्माता आया है. वहां पर इतने बड़े निर्णय और कार्रवाई के बाद भी सभी पक्षों ने शांति और सदभाव का माहौल रखकर शहरहित की मिसाल पेश की है. इस कार्रवाई के बाद बुधवार को दिनभर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली.

शहर के तमाम पाइंट पर पुलिस की तैनाती की गई थी. अधिकारियों ने भी नगर भ्रमण करते हुए हालात पर निगरानी बनाए रखी थी. इसका नतीजा रहा कि दिनभर शहर में शांति बनी रही. शहरवासी रोजमर्रा की तरह अपने कार्यों में व्यीस्त रहे. सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी बनी हुई थी. शहर में शांति बनी रही. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए शहर में भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी.
दो सप्ताह पुलिस करती रही तैयारी
शहर में इमामबाडे को बेदखली अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पीडब्लूडी विभाग को सौंप दिया है. प्रशासन की मुस्तैदी का सबसे बडा प्रमाण ही यह हैं, कि शहर में दोनों समुदाय के बीच शांति बनी हुई है. पुलिस अधिकारियों ने इसके लिए दो सप्ताअह पहले से ही तैयारी शुरु कर दी थी, वरिष्ठि अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों से चर्चा की. जिन्हें एसडीएम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के बारे में जानकारी दी. साथ ही एक दिन पूर्व मंगलवार रात में चालीसवें के तहत निकलने वाले ताजिये को भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्ना करवाया था, जिसके कारण ही धार में शांति और सौहार्द्र बना हुआ है. कलेक्ट र प्रियंक मिश्रा, एसपी मनोज कुमार सिंह की टीम ने सभी त्यौहार भी शांति से शहर में मनवाए है। बुधवार सुबह 5 बजे तालाबंदी की पूरी कार्रवाई कलेक्टजर प्रियंक मिश्रा, एसपी मनोज कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई है.

Next Post

यादव आज करेंगे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

Thu Aug 21 , 2025
भोपाल, 21 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक करेंंगे। डॉ यादव सुबह ग्रामीण नल जल प्रदाय योजनाओं के संचालन-संवर्धन की नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर को स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अमृत 2.0 परियोजना […]

You May Like