मुंबई महापौर चुनाव में भाजपा ने रितु तावड़े पर लगाया दांव, उप-महापौर पद के लिए संजय घाड़ी मैदान में

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की सत्ता के शीर्ष पदों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महापौर और उप-महापौर के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को मेयर पद का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर नई रणनीतिक चाल चली है। माना जा रहा है कि उन्हें माहायुति गठबंधन के सहयोगी दलों का भी व्यापक समर्थन मिलने की संभावना है।

रितु तावड़े लंबे समय से मुंबई नगर राजनीति का सक्रिय और प्रभावशाली चेहरा रही हैं। वर्ष 2012, 2017 और 2025 के नगर निगम चुनावों में लगातार जीत दर्ज कर उन्होंने अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत किया है। बीएमसी की शिक्षा समिति की पूर्व अध्यक्ष के रूप में उनका प्रशासनिक अनुभव और स्थानीय मुद्दों पर पकड़ भाजपा के फैसले की प्रमुख वजह मानी जा रही है।

वहीं, उप-महापौर पद के लिए माहायुति सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) ने संजय शंकर घाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। घाड़ी ने बीएमसी मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कर चुनावी प्रक्रिया में औपचारिक रूप से कदम रख दिया है। इस घोषणा के साथ ही महानगरपालिका की सत्ता संरचना को लेकर राजनीतिक समीकरण और भी रोचक हो गए हैं।

Next Post

रादुविवि में कर्मचारियों के बदले गए विभाग 

Sat Feb 7 , 2026
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। लिपिक स्तर के 6 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। लेकिन इस सूची में चौंकाने वाला नाम कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पुरोहित का है, जिन्हें मुख्य प्रशासनिक भवन से बाहर कर दिया है। विश्वविद्यालय के गलियारों […]

You May Like