रादुविवि में कर्मचारियों के बदले गए विभाग 

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। लिपिक स्तर के 6 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। लेकिन इस सूची में चौंकाने वाला नाम कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पुरोहित का है, जिन्हें मुख्य प्रशासनिक भवन से बाहर कर दिया है। विश्वविद्यालय के गलियारों में चर्चा है कि कर्मचारी संघ अध्यक्ष के वीरेंद्र पटेल के विरोधियों को एक-एक कर ठिकाने लगाया जा रहा है। इसके पहले भी दो कर्मचारी नेताओं पर गाज गिर चुकी है। चर्चा तो यह भी चल पड़ी है कि अध्यक्ष विरोधी गुट के कुछ और भी नेताओं पर अभी गाज गिर सकती है। जानकारी के मुताबिक 6 फवरी की शाम कुलसचिव कार्यालय से विश्वविद्यालय स्तर पर तबादला सूची जारी हुई। जिसके तहत भारती वर्मा को विकास विभाग से स्थापना विभाग भेजा गया है। इसी तरह कमलेश्वरी ठाकुर को ग्रांथालय से लेखा विभाग, प्रेम प्रकाश पुरोहित को लेखा से विधि विभाग, गणेश चतुर्वेदी को गोपनीय से आॅन लाइन सेंटर, शुभम कठौता को एससी-एसटी सेल से डिग्री सेल व डॉ. भूपेंद्र उपाध्याय को कुलगुरु कार्यालय एवं पुर्नमूल्याकंन प्रकोष्ठ में पदस्थ किया गया है।

Next Post

संत-महंतों ने महंत राजेश्वरानंद महाराज को मंदिर संचालन की जिम्मेदारी सौंपी 

Sat Feb 7 , 2026
जबलपुर। सुहागी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण आश्रम में संत समागम एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम जानकी जनकल्याण समिति एवं आश्रम की पीठाधीश्वर महंत साध्वी सवितादास माताजी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आमंत्रित जगद्गुरु स्वामी नरसिंह देवाचार्य महाराज सहित संत-महंतों एवं ब्राह्मणों का शाल […]

You May Like