
चंदला। चंदला में दो पक्षों में खूनी संघर्ष सुबह लगभग 6:30 बजे कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है महिलाओं सहित 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल है, प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदला में ले जाया गया है, जैन समाज के लोगों ने कार्यवाही की मांग करते हुए बीच सड़क पर चक्का जाम कर दिया,
दोनों तरफ से रोड पर वाहनों की लंबी कतार से वाहन जाम में फंस गए है, मौके पर हिनौता थाना पुलिस और चंदला थाना पुलिस साथ ही एस डी ओ पी नवीन दुबे एवं चंदला तहसीलदार नारायण कोरी भी मौजूद रहे है, लगभग 4 घंटे से ऊपर चक्का जाम लगा रहा है,12 बजे लगभग बड़ी मशक्कत के बाद चक्का जाम खोला गया है,
चंदला के जैन समाज के लोगों ने बताया कि बबलू जैन और उनके एक घर परिवार के लड़के को बुरी तरह से हलवाई वाले थैथे से कुछ दबंगों ने मारपीट की है, जिन दोनों को अस्पताल में ले जाया गया है, बताया जा रहा है कि कुछ पुरानी रंजिश भी चलती रही है, चंदला के जैन समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए, चंदला के जैन समाज के लोगों कहना है, कि पुलिस थाना को फोन किया पुलिस नहीं आई और 112 डायल किया तो 112 की पुलिस नहीं आई जिस वजह से चक्का जाम करना पड़ा है ,चक्का जाम होने के बावजूद भी वो दबंग सैकड़ों लोगों के सामने डंडे लेकर पुनः मारने हमारे दरवाजे आ गए थे,और गाली गलौज करते रहे है,मौजूदा लोगों ने बचाया है,
पुलिस 3 घंटे बाद आई है, जिससे हम भयभीत हैं, की कही भी जाने पर हमारे साथ हमला हो सकता है, फरियादीयों का कहना है कि चंदला पुलिस की मिली भगत नज़र आ रही है।
इनका कहना है
हमे जैसे ही घटना के बारे में बताया गया तुरंत आनन फानन में मौके पर पहुंचे है,अपराधियों पर कार्यवाही की जाएगी, घायलों को एम एल सी के लिए भेज दिया गया है,कार्यवाही जारी है।
लवकुशनगर एस डी ओ पी नवीन दुबे
