बरगवां रेलवे स्टेशन पर 89 बोतल शराब बरामद

सिंगरौली। बरगवां रेलवे स्टेशन पर शनिवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त जांच कार्रवाई में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। जांच के दौरान दो सूटकेस बैग में रखी 89 बोतल शराब बरामद होने से रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब परिवहन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरगवां रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान सुरक्षा बलों को एक व्यक्ति के पास रखे दो सूटकेस बैग संदिग्ध लगे। तलाशी लेने पर दोनों बैगों के भीतर शराब की बोतलें बरामद हुईं। गिनती करने पर कुल 89 बोतल शराब मिली। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति शराब की खेप लेकर बरगवां से किसी अन्य स्थान के लिए रवाना होने की तैयारी में था।

संयुक्त कार्रवाई के बाद बरामद शराब को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जीआरपी द्वारा नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शराब की कुल मात्रा, अनुमानित कीमत और इसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की भूमिका तो नहीं है। जांच पूरी होने के बाद मामले के अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हो पाई है

Next Post

सांदीपनि विद्यालय को उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था बनाने पर जोर

Sat Oct 3 , 2026
जबलपुर। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, जबलपुर संभाग घनश्याम सोनी ने मंडला जिले के बिछिया स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्राचार्य एवं शिक्षकों की बैठक लेकर शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण अध्यापन, शैक्षणिक प्रगति, स्वच्छता, पेयजल और विद्यालय के समग्र विकास पर विशेष […]

You May Like