
जबलपुर। अब्दुल रज्जाक गैंग के एक और सदस्य शोएब अंसारी निवासी मोहरिया मक्का नगर गली नंबर 8 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शोएब अंसारी ने पूर्व में विजय नगर थाना क्षेत्र में गैराज का संचालन करने प्राणघातक हमला किया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था।
