ग्वालियर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर द्वारा ग्वालियर व्यापार मेले के विकास एवं आधुनिकीकरण के लिए कैट का प्रतिनिधि मंडल सांसद भारत सिंह कुशवाह के निवास पर मिला। कैट के प्रतिनिधि मण्डल के साथ एमआईटीएस आर्कीटेक्ट विभाग की विभागाध्यक्ष अंजली पाटिल एवं शिवानी सिंह भी मौजूद थी। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मेले का जो स्ट्रेक्चर है उसका संधारण कितनी राशि में हो सकेगा एवं इस परिसर का उपयोग वर्ष भर कैसे हो इसके बारे में हमें विचार करना चाहिए। शौचालय, छत्रियां, सडके, दुकाने इनके साथ साथ हमें परिसर का उपयोग बढाने के ऊपर भी फोकस करना चाहिए।
हम इस योजना को बनाकर लाए तत्पश्चात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मिल कर अपनी बात रखेगे। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने 12 सूत्रीय आग्रह पत्र भी सांसद को सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव निश्चित रूप से सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर मेले के विकास के लिए राज्य शासन की स्वीकृति प्रदान करायेंगे, बशर्ते हमें मेला परिसर का उपयोग वर्ष भर करना चाहिये।
कैट के प्रतिनिधि मण्डल में राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, संयुक्त अध्यक्ष मुकेश जैन, कोर मेम्बर मुकेश गुप्ता, मुकुल कन्थरिया, निधि अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, कोशाध्यक्ष मयूर गर्ग, अजय अग्रवाल, यूथविंग के प्रदेश प्रभारी आकाश जैन, गुरूकुल टीम फाउण्डेशन के संस्थापक आकाश वरूआ आदि उपस्थित थे।
