हर्ष फायरिंग में पेट में लगी गोली, युवती की मौत

सीधी। रीवा से बड़ी बहन के नवजात बेटे के गृह प्रवेश में शामिल होने आई युवती की हर्ष फायरिंग में पेट में लगी गोली से मौत हो गई। घटना के बाद खुशियां मातम में तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार जिले के चुरहट थानांतर्गत मवई गांव में सोमवार रात करीब 8 बजे हर्ष फायरिंग के दौरान एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती पेट में गोली लगने से गंभीर घायल हो गई थी। उसे तत्काल रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया गया कि मवई गांव निवासी सनी सिंह के घर बेटे के जन्म के बाद नवजात को घर लाने पर जश्न कडज्ञट का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। रात करीब 8 बजे फायरिंग के दौरान चली एक गोली वहां मौजूद रितिका सिंह के पेट में जा लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने रितिका को तत्काल रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका रीवा जिले की रहने वाली थी और मवई गांव में अपनी बड़ी बहन के घर आई हुई थी।

इनका कहना है-

युवती की मौत की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगा रही है कि गोली किस व्यक्ति ने और किस हथियार से चलाई थी। रीवा से केस डायरी प्राप्त होते ही मामले में विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दीपक सिंह बघेला, थाना प्रभारी चुरहट

Next Post

देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंचीं ग्वालियर, हुआ स्वागत

Tue Mar 10 , 2026
ग्वालियर । प्रदेश के पर्यटन स्थलों को देश दुनिया में प्रचारित करने के लिए निकली क्वींस ऑन द व्हील्स आज ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर में महिला बाइकर्स का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। ग्वालियर में इन महिला बाइकर्स ने मितावली पढ़ावली में पुरातात्विक सहित विश्व प्रसिद्ध ग्वालियर किला का भ्रमण […]

You May Like

मनोरंजन