हाट बाजार से फैल रही गंदगी, व्यवसाई परेशान

पाथाखेड़ा। क्षेत्र का एकमात्र साप्ताहिक हाट बाजार, जो बगडोना-सलैया क्षेत्र की आर्थिक धुरी माना जाता है, इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था का शिकार बन गया है। बाजार में सफाई की लचर व्यवस्था से व्यापारी और खरीदार दोनों ही परेशान हैं। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पंचायत के सफाई कर्मचारी मात्र बुधवार को एक बार सफाई कर जाते हैं, जबकि बाजार लगने के बाद चारों ओर कचरे के ढेर और दुर्गंध फैल जाती है। सड़ी-गली सब्जियाँ, प्लास्टिक कचरा, और

गंदा पानी बाजार के बीचोंबीच बहता नजर आता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पंचायत प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को गंभीरता से नहीं लिया।

परिणामस्वरूप बाजार स्थल स्वच्छता से कोसों दूर हो गया है। जनता और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित सफाई के लिए विशेष दल तैनात किया जाए, ताकि साप्ताहिक हाट बाजार की स्वच्छ छवि बरकरार रहे।

 

Next Post

सिराली में 63 लाख की सड़क पर घटिया काम, पार्षदों ने रुकवाया निर्माण

Tue Oct 21 , 2025
सिराली। नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 व 13 में साईं निकेतन स्कूल से मुहाड़िया तक बन रही लगभग 700 मीटर लंबी सड़क निर्माण पर शनिवार को पार्षदों ने हंगामा कर काम रुकवा दिया। शासन से इस सड़क के लिए 63 लाख रुपए स्वीकृत थे, लेकिन ठेकेदार ने ईस्टिमेट में […]

You May Like