
दुबई में 14 सितंबर को खेला जाएगा हाई-वोल्टेज मैच, राजनीतिक तनाव के बावजूद बीसीसीआई ने दी हरी झंडी।
दुबई, 20 अगस्त (वार्ता): एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है और इसमें साफ तौर पर भारत और पाकिस्तान का मैच शामिल है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
एक तरफ जहां कुछ समय से दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण मैच होने पर संदेह था, वहीं बीसीसीआई ने इस मैच को हरी झंडी दे दी है। इस बारे में एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने भी बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि खिलाड़ियों के हाथ में कुछ नहीं है और बोर्ड का फैसला ही अंतिम है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सुपर 4 और फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए महत्वपूर्ण होगा।
