गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए बॉलीवुड की आर्मी बेस्ड फिल्में बेहतरीन विकल्प हैं। ये फिल्में भारतीय सेना के साहस, बलिदान और देशप्रेम को प्रभावशाली ढंग से दर्शाती है।
26 जनवरी को देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन न सिर्फ संविधान के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि उन वीर जवानों को याद करने का भी मौका देता है, जिनकी बदौलत हम सुरक्षित और स्वतंत्र हैं। भारतीय सिनेमा ने समय-समय पर सेना के शौर्य, बलिदान और अनुशासन को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से पेश किया है। इस गणतंत्र दिवस पर अगर आप देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं, तो ये सात आर्मी बेस्ड फिल्में जरूर देखनी चाहिए।
120 बहादुर फरहान अख्तर स्टारर वॉर ड्रामा है, जो रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह PVC और उनके साथियों की अदम्य बहादुरी को दिखाती है। फिल्म न सिर्फ युद्ध, बल्कि सैनिकों के जज़्बे और सर्वोच्च बलिदान की कहानी भी कहती है। शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा PVC की जिंदगी पर बनी फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल छू लेने वाला अभिनय किया है। कारगिल युद्ध के दौरान उनका साहस और देश के लिए जान न्योछावर करने का जज़्बा हर दर्शक को भावुक कर देता है।
