गड्ढे में गिरी यात्री टैक्सी, शिवपुरी में हाईवे पर हादसा, पांच घायल

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने पीछे से टैक्सी को टक्कर मार दी। यह हादसा हाईवे-46 पर नई तहसील बदरवास के सामने हुआ। टक्कर के बाद सवारियों से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे पांच यात्री घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टैक्सी से बाहर निकाला गया और बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बाद में, जेसीबी की सहायता से क्षतिग्रस्त टैक्सी को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

घायलों की पहचान बिजरौनी निवासी जगन्नाथ जाटव (50), सजाई निवासी अमरनाथ कुशवाह (42), तुड़यावत निवासी खुशी यादव (18), नई निवासी जुगल किशोर ओझा (63) और भंवरलाल वाल्मीकि (50) के रूप में हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

Next Post

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार का दोहरा रवैया और झूठी घोषणाएं वास्तविक मांगों से ध्यान भटकाने की साजिश हैं

Fri Jul 24 , 2026
नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल स्वास्थ्य की चिंता दिखाकर युवाओं के आंदोलन की मूल मांगों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही […]

You May Like