
केरीन्स में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 98 रनों से हराया, महाराज ने झटके करियर के सर्वश्रेष्ठ 5 विकेट।
केरिन्स, 20 अगस्त (वार्ता): दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मुकाबले में 98 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के नाम 34 साल बाद एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। यह वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत है, जिसने 1994 में पर्थ में मिली 82 रन की पिछली सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
मैच में ऑस्ट्रेलिया 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 198 रन पर ढेर हो गई। केशव महाराज ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 33 रन देकर 5 विकेट झटके।
