उज्जैन: देश के युवाओं में बौद्धिक ऊर्जा और नई सोच जगाने के उद्देश्य से यंग थिंकर्स फोरम कॉन्क्लेव का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक अवंतिका यूनिवर्सिटी में होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अक्टूबर को शाम 4 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में देशभर से 300 प्रतिनिधि और 15 प्रख्यात वक्ता शामिल होंगे, जिनमें द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी युवाओं से संवाद करेंगे.
कॉन्क्लेव में राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व और चिंतन पर सत्र होंगे। इसी दौरान ज्ञान और साहित्य को प्रोत्साहन देने हेतु पुस्तक विमोचन और मेले का भी आयोजन रहेगा. वहीं, आज मथुरा से श्री कृष्ण गुरुकुल शिक्षा यात्रा उज्जैन पहुंचेगी, जो सांदीपनि आश्रम में धर्मसभा और पूजन के साथ सम्पन्न होगी.
