61 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सतना: वाहनों की जांच के दौरान जब बाइक सवार को रोका गया तो बाइक में बंधी बोरी में से 61 लीटर शराब बरामद हुई। जिसे देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ताला महेन्द्र कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा बेला गोविंदगढ़ मार्ग तमरा रोड पर देर रात वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल चालक के कब्जे से 61 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस को मोटर साइकिल क्रमांक MP19MQ0323 के चालक विपुल चौरसिया जिसने अपनी मोटरसाईकिल के पीछे बोरी में सामान बांधा हुआ था पर संदेह हुआ। सन्देह के आधार पर पुलिस के द्वारा चालक के वाहन में रखे सामान की तलाशी ली गई तो उसमें  अवैध शराब के कार्टून मिले  ।आरोपी  विपुल चौरसिया पिता शिवप्रसाद चौरसिया उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम झिन्ना के कब्जे से कुल  61 लीटर 380 एमएल शराब जब्त कर ली गई। जिसकी कीमत 28,420 रु आंकी गयी।  जिसे देखते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत र्कारवाई की गई ।

Next Post

पिकअप ट्रेलर की टक्कर, फंसे रहे चालक

Thu Oct 9 , 2025
सतना: मैहर एन एच 30 आर अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलोरो की पिकअप और  टेलर की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के ड्राइवर और क्लीनर अंदर ही फस गए, कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, घायलों को उपचार […]

You May Like

मनोरंजन