ओंकारेश्वर में अतिक्रमण पर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई

ओंकारेश्वर। नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-3 में कुल 26 मकानों को हटाया। नए बस स्टैंड से लगे वार्ड-1 में 22 और वार्ड-3 में 4 मकानों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई से पहले संबंधित मकानों के बिजली कनेक्शन काटे गए, जिसके बाद बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। नगर परिषद की सीएमओ मोनिका पारधी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अधिकारियों के अनुसार, वास्तविक प्रभावितों को वार्ड नंबर-15 में रहने के लिए जगह उपलब्ध कराई जा रही है।

Next Post

नाना पाटेकर का भोपाल से पुराना कनेक्शन, राजीव वर्मा ने सुनाया पुराना किस्सा 

Thu Oct 8 , 2026
भोपाल। नाना पाटेकर का अभिनय जितना दमदार था, उतना ही खास था उनका बेबाक अंदाज। उनके साथ काम कर चुके भोपाल के अभिनेता राजीव वर्मा भी नाना से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं। राजीव वर्मा ने बताया कि नाना जमीन से जुड़े हुए कलाकार थे. वह किसी को […]

You May Like