भोपाल। नाना पाटेकर का अभिनय जितना दमदार था, उतना ही खास था उनका बेबाक अंदाज। उनके साथ काम कर चुके भोपाल के अभिनेता राजीव वर्मा भी नाना से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं। राजीव वर्मा ने बताया कि नाना जमीन से जुड़े हुए कलाकार थे. वह किसी को छोटा नहीं समझते थे. उनके साथ काम करने वाला हर व्यक्ति उनका परिवार था. उन्होंने आगे बताया कि नाना के साथ वजूद फिल्म में काम करने का मौका मिला तब मैने जाना कि नाना कितने साफ दिल इंसान है। वह किसी भी किरदार में जान फूंक देते थे। उनकी तमाम फिल्म यादगार है. हम सब नाना को अपने दिल में बसाए हुए हैं।
नाना पाटेकर का भोपाल से भी खास रिश्ता रहा है।
प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ की शूटिंग के लिए नाना लंबे शूटिंग शेड्यूल में भोपाल आए थे। फिल्म की शूटिंग शहर की कई लोकेशंस पर हुई थी।
इसी दौरान कोटरा मैदान में राजनीतिक रैली का बड़ा सीन शूट हुआ था, जहां हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। एक वक्त माहौल बिगड़ने लगा, तो नाना ने आगे आकर भीड़ को शांत कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
भोपाल ने नाना को सिर्फ कैमरे के सामने नहीं देखा…
बल्कि शहर ने उनके अभिनय के साथ-साथ उनके अंदाज और व्यवहार की यादें भी अपने साथ संजो लीं।
