कुणाल खेमू के नए शो ‘सिंगल पापा’ के प्रोमो में कॉमेडी का तड़का

नयी दिल्ली, (वार्ता) कुणाल खेमू और मनोज पाहवा की आने वाली सीरीज ‘सिंगल पापा’ का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। यह शो नए जमाने में पिता बनने के बाद की उथल-पुथल भरी जिंदगी पर मजेदार और मार्मिक नजर डालती है।

शो में आयशा रजा और मिसमैच्ड फेम प्राजक्ता कोली भी अहम भूमिका में हैं।

सोशल मीडिया पर प्रोमो को साझा करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, “क्या यह पांच लोगों का परिवार बन पाएगा? ‘सिंगल पापा’ देखें, जो 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।”

कुणाल खेमू ने गौरव गहलोत का किरदार निभाया है, जिन्हें एक “असंभव पिता” बताया गया है। एक ऐसा पिता जिनकी उम्र तो बढ़ गई है लेकिन हरकतें बच्चों वाली हैं। बीवी ने भी उसे तलाक दे दिया है। अपने बांकपन में बिना सोचे-समझे वह एक बच्चे को गोद ले लेता है। अब इसके बाद उसका क्या होता है, यह देखने लायक होगा।

फिल्म निर्माताओं के मुताबिक यह सीरीज प्यार, हंसी और ढेर सारे देसी-स्टाइल ड्रामा से भरा पारिवारिक अनुभव देती है। इशिता मोइत्रा और नीरज उधवानी द्वारा सृजित और निर्मित इस शो के कार्यकारी निर्माता शशांक खेतान हैं, जो हितेश केवल्या और उधवानी के साथ निर्देशन भी करते हैं। ‘सिंगल पापा’ को आदित्य पिट्टी और समर खान ने जगरनॉट प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार किया है।

 

 

Next Post

डिस्कवरी ने धमाकेदार 'निठारी केस' डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर किया

Sat Nov 22 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भयावह निठारी कांड को वॉर्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी और त्रिनेत्र प्रोडक्शन्स एक नई इन्वेस्टिगेटिव डॉक्यू-सीरीज़ के ज़रिए फिर से सामने ला रहे हैं, जिसका शीर्षक है ‘निठारी: ट्रुथ, लाइज़ एंड मर्डर’। यह सीरीज़ उच्चतम न्यायालय द्वारा 2006 के सीरियल किलिंग के कथित आरोपियों में से एक सुरिंदर कोली के […]

You May Like