हेरिटेज इमारत में खुले सुप्रीम कोर्ट की सर्किट बेंच

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट की नवीन इमारत निर्माणाधीन है। इसके साथ ही पुरानी हेरीटेज इमारत खाली हो जाएगी। इसका सदुपयोग सुप्रीम कोर्ट की सर्किट बेंच के रूप में किया जा सकता है। यहां मांग हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के सचिव अधिवक्ता परितोष त्रिवेदी ने की है। इस सिलसिले में उन्होंने राष्ट्रपति व सीजेआई को पत्र भेजा है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की स्थापना के 70 वें वर्ष पर उन्होंने यह आवश्यकता रेखांकित की है। पत्र में उस विधि का उल्लेख किया गया है, जिसके जरिए सीजेआई चाहें तो राष्ट्रपति के अनुमोदन से नवाचार कर सकते हैं। विधि आयोग की इस संबंध में जारी अनुशंसा का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने आशा जताई है कि इस पत्र को गंभीरता से लेकर देश के मध्य में सुप्रीम कोर्ट की सर्किट बेंच का सपना साकार होगा। जबलपुर सहित समूचे प्रदेश का विधि जगत इस कदम का स्वागत करेगा।

Next Post

सुप्रा डायग्नोस्टिक सेंटर को तत्काल खोलने के निर्देश

Sun Nov 2 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने राइट टाउन स्थित सुप्रा डायग्नोस्टिक सेंटर को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। सेंटर को सील करने को चुनौती देने के मामले में जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने जिला दंडाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, एसडीएम व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के […]

You May Like