
ग्वालियर। राजमाता कृषि विश्वविद्यालय जिसे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एम.एस.एम.ई.) के होस्ट इस्टीट्यूट का दर्जा है, जिसके तहत एम.एस.एम.ई. आइिडया हैकाथान 5.0 की प्रथम स्कीनिंग का आयोजन सोमवार को किया गया।
एम.एस.एम.ई. आइड़िया हैकाथान 5.0 में होस्ट इंस्टीट्यूट आर.व्ही.एस.के.व्ही.व्ही. को विभिन्न थीम्स के अंतर्गत लगभग 60 आइड़ियाॅज प्राप्त हुए जिनकी स्क्रीनिंग समिति के समक्ष प्रस्तुतिकरण किया गया। आइडियाज के मूल्यांकन करने के लिये गठित स्क्रीनिंग समिति में डा. एकता जोशी वैज्ञानिक आर.व्ही.एस.के.व्ही.व्ही., निशांत मजुमदार सीनियर मैनेजर सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया एवं सौरभ भदौरिया उद्यमी श्रेणी में उपस्थित रहें। संचालन डाॅ. वाय.डी. मिश्रा नोडल आफीसर एम.एस.एम.ई.बी.आई. द्वारा किया गया।
