हुब्बली से दिल्ली के लिए ग्वालियर से गुजरेंगी दो स्पेशल ट्रेनें 

ग्वालियर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने हुब्बली से उत्तर भारत के लिए दो एकतरफा पूजा विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 07333 हुब्बली – हजरत निजामुद्दीन एकतरफा एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर, शनिवार को रात 23:50 बजे हुब्बली से रवाना होगी। यह ट्रेन बादामी, बागलकोट, विजयापुर, सोलापुर, कुर्डुवाड़ी, दौंड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, चित्रकूटधाम कर्वी, बांदा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट होते हुए अगले दिन रात 21:50 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 07334 एसएसएस हुब्बली – फरीदाबाद एकतरफा एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 11 अक्टूबर 2026, रविवार को शाम 18:15 बजे हुब्बली से प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए मंगलवार शाम 18:10 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। इसका रूट भी हुब्बली से बादामी, बागलकोट, विजयापुर, सोलापुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, बांदा, झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट होकर निर्धारित किया गया है।

दोनों ट्रेनों में कुल 20-20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 08 स्लीपर श्रेणी, 10 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआर/डी कोच शामिल हैं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस से प्राप्त कर लें।

Next Post

दिल्ली में 24 घंटे के लिए बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट! जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बड़ा फैसला, 4 KM के दायरे में पाबंदी

Fri Oct 9 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी बीच, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की ओर से जारी एक पत्र सामने आया है, जिसमें नई दिल्ली के जनपथ–कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के चार किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं […]

You May Like